UP Police SI Result 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट पर किया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्मतिथि अंकित कर देख सकते हैं। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) की कार्यवाही माह मई के तृतीय सप्ताह में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है तथा अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण में अर्ह अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) माह जून में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें और किसी भी अफवाह या फर्जी सूचना पर ध्यान न दें। उम्मीदवारों को यह भी कहा गया है कि वे अपने सभी मूल दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि DV/PST के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
भर्ती बोर्ड ने जानकारी दी है कि लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को अब अगले चरण की प्रक्रिया से गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया के तहत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) का आयोजन मई महीने के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित किया गया है। इसमें अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों की लंबाई, सीना और अन्य शारीरिक मानकों की भी जांच होगी।
रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकेंगे। परिणाम जारी होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी वेबसाइट पर विजिट कर रहे हैं। ऐसे में सर्वर पर लोड बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।
इसके बाद DV/PST में सफल पाए गए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होना होगा। बोर्ड के अनुसार PET का आयोजन जून महीने में प्रस्तावित है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की दौड़ और शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों की विस्तृत जानकारी जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
