UP Police SI Exam City Slip 2026 On uppbpb.gov.in: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Police SI Exam City Slip 2026 ) खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड आज यानी 6 मार्च 2026 को सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप (UP Police SI Exam City Slip) जारी करेगा। इस बात की जानकारी बोर्ड ने सूचना जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। इससे छात्रों को अपने परीक्षा शहर की सटीक जानकारी मिल जाएगी। उम्मीद है कि 10 मार्च तक एडमिट कार्ड भी जारी किया जा सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
जारी सूचना में कहा गया है कि उप निरीक्षक ना०पु० एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की विज्ञप्ति / सूचना संख्या पीआरपीबी–वी(उप निरीक्षक संवर्ग)03 / 2025 दिनांक 12.08.2025 के अनुपालन में लिखित परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 14 तथा 15 मार्च, 2026 (पूर्वान्ह 10.00 बजे से मध्याह्न 12.00 बजे तक एवं अपरान्ह 03.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक) को प्रत्येक दिवस दो पालियों में किया जायेगा।
सभी अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा की तिथि एवं परीक्षा जनपद / नगर की सूचना का लिंक भर्ती बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in
पर दिनांक 06.03.2026 को प्रदर्शित किया जायेगा। अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करके अपनी लिखित परीक्षा के परीक्षा जनपद / नगर सूचना पर्ची (DISTRICT / CITY INFORMATION SLIP) को डाउनलोड करके चेक कर लें। अभ्यर्थी इसमें दिए गये निर्देशों के साथ–साथ इस भर्ती की विज्ञप्ति दिनांक 12.08.2025 को भी पढ़ें।
UP Police SI Recruitment Exam Date 2026: कब होगी यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्ष
बता दें बता दें कि यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के 75 जिलों में होगी। एग्जाम दो पालियों में निर्धारित होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:00 तक निर्धारित है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Police SI Exam City Slip 2026 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एग्जाम सिटी स्लिप
- सबसे पहले UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPPBPB UP Police SI Exam City Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें
- एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलो पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UP Police SI Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जरूरी
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा एवं समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। एडमिट कार्ड से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सचित कर दिया जाएगा।
