एजुकेशन

UP Police SI Exam City Slip 2026: यूपी पुलिस एसआई एग्जाम सिटी स्लिप हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UP Police SI Exam City Intimation Slip 2026 OUT: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

यूपी पुलिस एसआई एग्जाम सिटी स्लिप हुई जारी

UP Police SI Exam City Intimation Slip 2026 Released: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आखिरकार अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस SI परीक्षा 2026 के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। बहुत दिन से इस अपडेट का इंतजार था, जो कि अब खत्म हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

सिटी स्लिप में क्या होगी जानकारी

इस स्लिप के माध्यम से उम्मीदवारों को यह पता चल सकेगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी। आमतौर पर परीक्षा से कुछ दिन पहले बोर्ड उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सिटी स्लिप जारी करता है, ताकि वे समय रहते अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकें।

UP Police SI Exam 2026 Date

SI पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। अब जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे।

सभी जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 4,543 पदों को भरा जाना है, जिसके लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार तैयारी में जुटे हुए हैं। यूपी पुलिस SI की लिखित परीक्षा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

Official Notice

परीक्षा के बारे में

परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 400 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र में सामान्य हिंदी, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, रीजनिंग और गणित जैसे विषय शामिल होंगे।

UP Police SI Exam City Slip 2026 Download कैसे करें?

उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Exam City Slip से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UP Police SI Exam City Slip 2026 के लिंक को चुनें।
  • अब मांगी गई जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • जानकारी भरने के बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। सिटी स्लिप जारी हो गई है ऐसे में अपनी यात्रा की योजना बना लें और एडमिट कार्ड के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर बने रहें।

आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article