एजुकेशन

UP Police Recruitment Notification 2023: यूपी पुलिस भर्ती 2023 नोटिफिकेशन, 60 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

UP Police Recruitment Notification 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 52699, सब इंस्‍पेक्‍टर के 2469, रेडियो ऑपरेटर के 545, कंप्‍यूटर ऑपरेटर के 2833, जेल वार्डन के 521 पदों पर भर्ती होने वाली है। भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस भर्ती को कराने की तैयारी कर ली है।

Image

UP Police Recruitment Notification 2023

UP Police Recruitment Notification 2023: पुलिस की वर्दी का रुतबा युवाओं को आकर्षित करता है। इसी रुतबे वाली नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए जल्द पिटारा खुलने वाला है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए भर्ती बोर्ड द्वारा अभी ये साफ नहीं किया गया है कि आवेदन कब से शुरू होंगे। हालांकि तैयारियों को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर महीने में ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विभाग की तरफ से अभी कोई डेट नहीं जारी की गई है। सूत्रों की मानें तो 15 अक्टूबर के बाद किसी भी दिन नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड के मुताबिक, उत्‍तर प्रदेश अधीनस्‍थ सेवा चयन आयोग और उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरह ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्‍टम (OTR) लागू किया जाएगा। इसके बाद छात्रों को पुलिस भर्ती के अन्‍य पदों पर आवेदन के लिए सहूलियत मिल सकेगी।

UP Police Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश में 52699 पदों पर पुलिस कॉन्स्टेबल सहित कई अन्य पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 52699, सब इंस्‍पेक्‍टर के 2469, रेडियो ऑपरेटर के 545, कंप्‍यूटर ऑपरेटर के 2833, जेल वार्डन के 521 पदों पर भर्ती होने वाली है। भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस भर्ती को कराने की तैयारी कर ली है।

UP Police Constable Recruitment 2023: कैसे होगा चयन

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगी। लिखित परीक्षा 300 नंबरों की होगी जिसमें 150 प्रश्‍नों के जवाब देने होंगे। लिखित परीक्षा पास करने वालों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। फ‍िजिकल टेस्‍ट पास करने के लिए पुरुष अभ्‍यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ लगानी होती है। वहीं, महिला उम्‍मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी। शारीरिक में पास होने वालों को मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म

उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड (UPPRB) के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं या 12वीं कक्षा (विशिष्ट भर्ती अधिसूचना के आधार पर) पास होना चाहिए।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article