एजुकेशन

UP Police Admit Card: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 14 मार्च को, बोर्ड ने जारी किए एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड के अनुसार, 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय कर दिया गया है।

Image

UP Police Admit Card: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 14 मार्च को

UP Police Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड के अनुसार, 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, जिन अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल होना है, वे अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को https://siupexam25.com/districtintimation/index.aspx लिंक पर जाकर अपनी आवश्यक जानकारी भरनी होगी, जिसके बाद वे अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

इसके साथ ही अभ्यर्थियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र के साथ वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें। प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तिथि और समय सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर अभ्यर्थियों को तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर “SI Direct Recruitment 2025 / Admit Card” या संबंधित लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद https://siupexam25.com/districtintimation/index.aspx पेज खुलेगा, जहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
  • अब स्क्रीन पर दिए गए बॉक्स में अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें, जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर / एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, कैप्चा कोड
  • सारी जानकारी भरने के बाद “Submit” या “Login” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

गौरतलब है कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ऐसे में 14 मार्च को होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article