एजुकेशन

UPPRPB UP Police Recruitment 2023: यूपी पुलिस की सबसे बड़ी भर्ती, 52,699 पदों पर नौकरी का मौका

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 20, 2023, 04:22 PM IST

UPPRPB Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस जल्द ही 52699 पदों पर भर्ती करने जा रही है, इनमें 41811 पद सिपाही नागरिक पुलिस, 8540 पद सिपाही पीएसी, 1007 फायरमैन और 1341 सिपाही उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के पद शामिल होंगे।

Image

यूपीपीआरपीबी यूपी पुलिस भर्ती 2023

UP Police Recruitment 2023: यूपी पुलिस में जॉब का सपना संजोय उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस जल्द ही 52699 पदों पर भर्ती करने जा रही है, यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा की जाएगी। इनमें 41811 पद सिपाही नागरिक पुलिस, 8540 पद सिपाही पीएसी, 1007 फायरमैन और 1341 सिपाही उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के पद शामिल होंगे।

UP Police Recruitment 2023 Notification

गौरतलब है कि अभी तक उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के 37 हजार पदों पर भर्ती आगे नहीं बढ़ी है, दूसरी तरफ 52299 पदों को भरने की खबर आ गई है। लेकिन यहां काम की बात यह है कि जो लोग 37 हजार पदों पर भर्ती के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे थे, उनकी तैयारी इस परीक्षा में काम आ सकती है, इस भर्ती अभियान के जरिये लाखों उम्मीदवारों की मेहनत पर पानी फिरने से बचा लिया जाएगा।

UP Police Recruitment 2023 Official Website

यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस में की जाएगी, अभी तक की जानकारी के अनुसार, यह सभी सिपाही रैंक के पद होंगे। इससे पहले अभी तक उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में इतनी बड़ी वैकेंसी नहीं आई है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए UP Police Recruitment 2023 official website पर जा सकेंगे।

UP Police Recruitment 2023 Apply Online Date - भर्ती कब से शुरू होगी?

उत्तर प्रदेश पुलिस में 52299 पद भरे जाने हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, UPPRPB द्वारा जल्द ही डिटेल में सूचना आ सकती है। आवेदन जुलाई से शुरू होने की संभावना है, जबकि UP Police Recruitment 2023 last date से जुड़ी इतनी ही जानकारी है कि आवेदन के लिए एक माह का समय दिया जाएगा। इसके अलावा जुलाई 2024 तक भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा सकती है, लेटेस्ट अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर बने रहें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!