एजुकेशन

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2023: शुरू हुए राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन, 13184 पदों पर मौका

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 20, 2023, 04:23 PM IST

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2023 Apply Online: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 को लेकर बड़ी खबर आ गई है। आखिरकार साइट पर पंजीकरण करने के लिए लिंक को एक्टिव कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार recruitment.rajasthan.gov.in से आवेदन कर सकेंगे।

Image

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2023

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2023 Apply Online: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 शुरू हो गई है, इसी के साथ उन लोगों का इंतजार खत्म हो गया जिन्हें सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन करना था। राजस्थान में 13164 पदों पर सफाई कर्मचारी की भर्तियां की जा रही हैं। पंजीकरण करने के लिए आवेदन लिंक को एक्टिव कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार recruitment.rajasthan.gov.in से आवेदन कर सकेंगे।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर 20 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के जरिये 176 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के 13184 पद भरे जाएंगे।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 की यह है अंतिम तिथि

नोटिफिकेशन के मुताबिक, राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए 19 जुलाई 2023 तक आवेदन किया जा सकेगा। बता दें, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुल 30,000 पदों पर भर्ती की जानी थी, लेकिन अभी सफाई कर्मियों की भर्ती में से केवल 13164 पदों को भरा जाएगा। शेष पदों के लिए बाद भी नोटिफिशन निकाला जाएगा।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए कौन कर सकता है आवेदन

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए पहली शर्त यह है कि उम्मीदवार का राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इसके अलावा किसी भी नगरीय निकाय, केंद्र एवं राज्य के किसी भी विभाग, केंद्र एवं राज्य सरकार के आदेश द्वारा स्थापित स्वायत्तशासी संस्था/ अर्ध-सरकारी संस्थान में एक साल का अनुभव भी होना चाहिए।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए उम्र

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए केवल 18 से 40 उम्र के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे, हालांकि अधिकतम आयु में छूट का प्रावधान भी है।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए जानें आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के लिए 600 रुपये

राजस्थान के नॉन क्रीमलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 400 रुपये

समस्त विशेष योग्यजन एवं राज्य के अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के लिए 400 रुपये

Direct Link for Apply Online - recruitment.rajasthan.gov.in

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए कैसे होगा चयन

आवेदकों का चयन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद किया जा सकता है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!