UP Police Constable Re Exam 2024 Date, Kab Hoga (यूपी पुलिस री-एग्जाम डेट 2024): यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPBPB) किसी भी वक्त कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए री एग्जाम की तारीख घोषित कर (UP Police Constable Re Exam Date) सकता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एग्जाम करने के साथ 6 महीने के भीतर परीक्षा करवाने की घोषणा (UP Police Constable Re-Exam 2024 Kab Hoga) की थी।
यूपीपीबीपीबी के करीबी सूत्रों की मानें तो बोर्ड ने दोबारा परीक्षा करवाने के लिए सभी जिलों के एसपी, एसएसपी और पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही कोषागारों की सुरक्षा के इंतजाम के लिए भी पूछताछ की जा रही है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि परीक्षा जुलाई के अंत तक या फिर अगस्त के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
