एजुकेशन

UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश नाकाम, 122 सॉल्वर गिरफ्तार

UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती परीक्षा संपन्न हो चुकी है। परीक्षा काफी कड़ाई के साथ पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एग्जाम से पहले राज्य के अलग अलग सेंटर से करीब 122 सॉल्वर गिरफ्तार किए हैं।

Image

UP Police Constable Exam 2024: कड़ाई के साथ आयोजित की गई यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा

UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती परीक्षा समाप्त हो (UP Police Constable Exam) चुकी है। परीक्षा 17 और 18 फरवरी को देशभर के 75 जिलों के करीब 2,385 से अधिक केंद्रों में निर्धारित (UP Police Exam 2024) की गई। इसके लिए कुल 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इस बार परीक्षा काफी कड़ाई व पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई है। परीक्षा से पहले प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अब तक कुल 122 पेपर सॉल्वर की गिरफ्तारी की गई थी। यूपी पुलिस ने परीक्षा में सेंधमारी को नाकाम कर दिया है। शनिवार की सुबह से ही लगातार स्पेशल टास्क फोर्स और पुलिस प्रदेश के संवेदनशील सेंटर्स पर निरीक्षण कर रही थी।

UP Police Constable Exam: दो दिन में 122 सॉल्वर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश डीजीपी मुख्यालय के मुताबिक, दो दिन के भीतर मऊ, झांसी, गाजीपुर, वाराणसी, आगरा, हाथरस, कौशांबी, आगरा, नोएडा, फिरोजाबाद, कानपुर, देवरिया, बिजनौर और जौनपुर समेत कई जिलों से करीब 122 सॉल्वर गिरफ्तार किए गए हैं। परीक्षा में सेंधमारी के मनसूबे को उत्तर प्रदेश पुलिस ने नाकाम कर दिया है।

UP Police Constable Exam: फेस रिकग्निशन और बायोमेट्रिक वेरिफकेशन

उत्तर प्रदेश पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए राज्य के प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर मौजूद थी। प्रत्येक परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। साथ ही यहां परीक्षा हॉल में दो पर्यवेक्षक मौजूद थे। इसके अलावा एग्जाम सेंटर के अंदर घुसने से पहले अभ्यर्थियों की चेकिंग की जा रही थी। उम्मीदवारों को फेस रिकग्निशन और बायोमेट्रिक वेरिफकेशन के बाद एग्जाम हॉल में प्रवेश दिया जा रहा था।

UP Police Constable Exam 2024: कड़ाई के साथ परीक्षा

प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शिता के लिए पर्यवेक्षक अभ्यर्थियों के सामने प्रश्न पत्र की सीलिंग खोल रहे थे। वाराणसी, अयोध्या, मऊ, गाजीपुर सेंटर पर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की मानें तो एग्जाम खत्म होने बाद पर्यवेक्षक उम्मीदवारों के सामने कॉपी की सीलिंग कर रहे थे। ओएमआर शीट की सीलिंग के बाद उसपर हस्ताक्षर भी करवाए जा रहे थे। इस बार यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा काफी कड़ाई के साथ पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई है।

UP Police Constable Selection Process: नोट करें चयन प्रक्रिया

यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के लिए पात्र माने जाएंगे। यहां चयनित होने वाले उम्मीवारों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article