एजुकेशन

UP Police Constable 2026: DV-PST 17 अगस्त से शुरू, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड और क्या होगी प्रक्रिया

UP Police Constable 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 76,184 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए सफल घोषित किया गया है। DV-PST राउंड 17 अगस्त से शुरू होगा।

Image

UP Police Constable 2026: DV-PST 17 अगस्त से शुरू (image - chapgpt)

UP Police Constable 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 से जुड़ा नया अपडेट आ गया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा पास कर ली थी, उन्हें अब अगले चरण के लिए तैयार रहने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने बताया है कि 76,184 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए सफल घोषित किया गया है।

17 अगस्त से शुरू होगी DV और PST प्रक्रिया

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इस चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) यानी दौड़ के लिए बुलाया जाएगा। PET का आयोजन सितंबर 2026 में होने की संभावना है।

एडमिट कार्ड कब आएगा?

DV और PST के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से करीब 10 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि 7 या 8 अगस्त 2026 तक प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवार नियमित रूप से UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि कोई जरूरी अपडेट न छूटे।

DV और PST में क्या होगा?

इस चरण में सबसे पहले उम्मीदवारों के सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण (PST) होगा, जिसमें उम्मीदवार की

  • लंबाई (Height)
  • वजन (Weight)
  • छाती की माप (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए)

जो उम्मीदवार निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करेंगे, उन्हें ही PET (दौड़) के लिए योग्य माना जाएगा।

कितनी होनी चाहिए लंबाई?

पुरुष उम्मीदवार

जनरल, ओबीसी और एससी वर्ग

न्यूनतम लंबाई: 168 सेमी
सीना (बिना फुलाए): 79 सेमी
सीना (फुलाकर): 84 सेमी
एसटी वर्ग
न्यूनतम लंबाई: 160 सेमी
सीना (बिना फुलाए): 77 सेमी
सीना (फुलाकर): 82 सेमी
महिला उम्मीदवार
जनरल, ओबीसी और एससी वर्ग: न्यूनतम लंबाई 152 सेमी
एसटी वर्ग: न्यूनतम लंबाई 147 सेमी

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

अगर आप भी DV और PST की तैयारी कर रहे हैं, तो अभी से सभी मूल दस्तावेज तैयार रखें। साथ ही अपनी फिटनेस पर भी ध्यान दें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article