UP Police Computer Operator Grade A: इसी महीने 21 तारीख को होगा यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Dec 12, 2025, 08:56 PM IST
UP Police Computer Operator Grade A Recruitment: यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट की तारीख आ गई है। जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इसी महीने 21 दिसंबर को कम्प्यूटर टंकण परीक्षा यानी टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। जानें इस परीक्षा का आयोजन किन दो जनपदों में होगी?
UP Police Computer Operator Grade A Recruitment Typing test will be held on December 21
UP Police Computer Operator Grade A Recruitment :उत्तर प्रदेश पुलिस में कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए भर्ती से जुड़ी नई सूचना आई है। यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट की तारीख आ गई है। जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इसी महीने 21 दिसंबर को कम्प्यूटर टंकण परीक्षा यानी टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। जानें इस परीक्षा का आयोजन किन दो जनपदों में होगी?
विज्ञापन संख्या UPPRPB–कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A–2/2023 के तहत 3,030 पदों के लिए 29 दिसंबर 2023 को हुई कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड A भर्ती परीक्षा के नतीजे 01 नवंबर 2025 को घोषित किए गए थे। लिखित परीक्षा में मिले अंकों और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तय आरक्षण नियमों के आधार पर, योग्य उम्मीदवारों को कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
जारी अधिसूचना में कहा गया है:-
उत्तर प्रदेश पुलिस में कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत दिनांक 01/11/2025 को सम्पन्न ऑफलाइन लिखित परीक्षा में अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों की कम्प्यूटर टंकण परीक्षा दिनांक- 21/12/2025 से 02 जनपदों ( जनपद- गौतम बुद्ध नगर एवं जनपद- लखनऊ) में संपन्न करायी जायेगी।
कंप्यूटर टंकण परीक्षा की प्रक्रिया का विस्तृत विवरण एवं प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर यथाशीघ्र उपलब्ध कराया जायेगा ।
विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://uppbpb.gov.in का अवलोकन करें।
हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A, पुलिस सब-इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंशियल), और पुलिस असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (मिनिस्ट्रियल और अकाउंट्स) के अलग-अलग पदों के लिए UP पुलिस डायरेक्ट रिक्रूटमेंट 2023 के रिटन एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
जो कैंडिडेट UP पुलिस रिक्रूटमेंट एग्जाम में बैठे थे, वे अपना रिजल्ट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। UP पुलिस रिक्रूटमेंट रिजल्ट वैलिड रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर देखा जा सकता है।
क्वालिफाइंग मार्क्स
जो कैंडिडेट ऑफलाइन रिटन एग्जाम में जरूरी क्वालिफाइंग मार्क्स—हर सब्जेक्ट में 35% और कुल मिलाकर 40% लाते हैं, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए भी बुलाया जाएगा।