UP PCS J Final Result 2023, UPPSC PCS Civil Judge Sarkari Result 2023: यूपी पीसीएस जे रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य न्यायिक सेवा परीक्षा (UPPSC Civil Judge Exam 2023) का रिजल्ट आज यानी 30 अगस्त को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे देख सकते हैं।
UP PCS Civil Judge Result 2023: कब हुई यूपी पीसीएस जे परीक्षा
आयोग की ओर से पीसीएस जे प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी किया गया और इस परीक्षा के नतीजे 16 मार्च को जारी किए गए। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल 3145 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। यूपी पीसीएस जे मुख्य परीक्षा 23 मई, 24 मई और 25 मई को आयोजित की गई और इसका रिजल्ट 1 अगस्त को जारी हुआ।
UP PCS J Final Result 2023: इतने अभ्यर्थी हुए सफल
आयोग ने इंटरव्यू के बाद आज फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, यूपी पीसीएस परीक्षा में कुल 302 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जिसमें महिलाओं की संख्य 165 है। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download UP PCS J Final Result 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूपी पीसीएस जे रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
UPPSC Civil Judge Result 2023: दिसंबर में जारी हुआ था नोटिफिकेशन
यूपी पीसीएस जे परीक्षा के माध्यम से कुल 303 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी थी। इसके लिए 10 दिसंबर से 6 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
