एजुकेशन

UP NEET UG 2025: जारी हुई राउंड-5 काउंसलिंग की मेरिट लिस्ट, PDF यहां से करें चेक

UP NEET UG Counselling 2025 Round 5 Merit List Released: डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन (DME), उत्तर प्रदेश ने बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) कोर्स में एडमिशन के लिए उत्तर प्रदेश नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (UP NEET UG) काउंसलिंग 2025 के लिए राउंड 5 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

UP NEET UG Counselling 2025 Round 5 Merit List

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 5 मेरिट लिस्ट

UP NEET UG Counselling 2025 Round 5 Merit List OUT: उत्तर प्रदेश में डेंटल की पढ़ाई करने वालों के लिए बड़ी खबर है। डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के तहत बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी यानी बीडीएस पाठ्यक्रम के लिए राउंड-5 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट - upneet.gov.in पर जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार, BDS एडमिशन के लिए राज्य काउंसलिंग के पांचवें राउंड में 281 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

जिन उम्मीदवारों ने NEET UG 2025 में 113 से 511 के बीच स्कोर किया है, वे इस राउंड में राज्य कोटा डेंटल सीटों के लिए मुकाबला करने के योग्य हैं।

UP NEET UG काउंसलिंग 2025 राउंड 5 मेरिट लिस्ट: डाउनलोड करने के लिए यहां डायरेक्ट लिंक है

ओपन हो गई चॉइस-फिलिंग विंडो

मेरिट लिस्ट जारी करने के साथ-साथ, DME उत्तर प्रदेश ने राउंड 5 के लिए ऑनलाइन चॉइस-फिलिंग विंडो भी खोल दी है। योग्य उम्मीदवार लॉग इन करके अपने पसंदीदा डेंटल कॉलेजों का चयन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन के दौरान, उम्मीदवारों को काउंसलिंग दिशानिर्देशों के अनुसार, ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए एक निर्धारित नोडल सेंटर चुनना होगा।

UP NEET UG 2025 Round 5 Merit List Step to Check

  • ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर "लेटेस्ट अपडेट" सेक्शन पर क्लिक करें
  • "UP STATE MERIT LIST OF NEET-UG BDS FIFTH ROUND - 2025" शीर्षक वाले लिंक का चयन करें
  • मेरit लिस्ट PDF फॉर्मेट में खुल जाएगी
  • अपना नाम या NEET UG रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F दबाएं।

राउंड 5 में BDS सीटें अलॉट किए गए उम्मीदवारों को एडमिशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article