एजुकेशन

UP Lekhpal Result 2022: जानें कब जारी होंगे यूपी लेखपाल के नतीजे, वेबसाइट पर रखें पैनी नजर

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 18, 2022, 09:01 PM IST

UP Lekhpal Result 2022, UPSSSC Mains Lekhpal Result 2022: यूपी लेखपाल रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे।

Image

यूपी लेखपाल रिजल्ट 2022

Photo : iStock

UP Lekhpal Result 2022: यूपी लेखपाल रिजल्ट का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से यूपी लेखपाल परीक्षा के नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी लेखपाल रिजल्ट 2022 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

कब हुई परीक्षा

यूपी लेखपाल परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 को किया गया था। वहीं, परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी 7 सितंबर को जारी की गई। यूपी लेखपाल परीक्षा संपन्न हुए 4 महीने से ऊपर हो चुका है लेकिन आयोग ने अभी तक नतीजे नहीं घोषित किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लेखपाल रिजल्ट दिसंबर के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में आयोग की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

यूपी लेखपाल के नतीजे जल्द

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 में शामिल अभ्यर्थी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिजल्ट घोषित करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए भी अभ्यर्थी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि आयोग जल्द ही दोनो परीक्षाओं के नतीजे जारी करेगा।

How to download UPSSSC Lekhpal Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें नतीजे

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर यूपी लेखपाल रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इतने पदों पर भर्ती

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के जरिए 8085 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यूपी लेखपाल भर्ती के लिए 7 जनवरी से 28 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। अधिक जानकारी के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article