UP Lekhpal Exam 2026: उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 44 जिलों के 861 केंद्रों पर होगी। लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए कुल लगभग 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस परीक्षा में कुल 3,66,712 अभ्यर्थी शामिल होंगे। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, आगरा, प्रयागराज, मुरादाबाद, गाजियाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़ एवं झांसी में 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में हिस्सा करेंगे। कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने मंगलवार को लेखपाल भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा तथा उप्र संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की।
बता दें उत्तर प्रदेश लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए कुल लगभग 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 के मेरिट के आधार पर लिखित परीक्षा के लिए 3.67 लाख अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। इस तरह प्रति पद के लिए 46 दावेदार होंगे।
परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए केंद्र अधीक्षकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए जनपदीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जिन जनपदों में सर्वाधिक अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे, वहां विशेष सतर्कता बरती जाएगी। गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है।
UP Lekhpal Exam Pattern, Syllabus: एग्जाम पैटर्न में हुआ है बदला
बता दें यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में इस बार एग्जाम पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। यहां ग्राम्य समाज विषय से पांच अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही कंप्यूटर आईटी उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान विषय को भी शामिल किया गया है। सामान्य हिंदी विषय से 10 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा गणित विषय को सिलेबस से हटा दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए एक बार यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
