एजुकेशन

Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana: स्कूटी से मेधावी छात्राओं को मिलेगी उड़ान, योगी सरकार लाई रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना

Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana Scheme: सामान्य बजट 2025-26 में नारी शक्ति के सम्मान को लेकर किए गए प्राविधानों पर सीएम योगी ने विधानसभा में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार बजट में मेधावी छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लाई गई है।

Image

Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana

Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मेधानी छात्राओं को ऊंची उड़ान देने के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए स्कूटी दी जाएगी, जिससे उन्हें कॉलेज आने-जाने में आसानी होगी। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में कई लड़कियां स्कूल के बाद आगे की पढ़ाई छोड़ देती हैं, क्योंकि कॉलेज दूर होता है और आने-जाने की सुविधा नहीं होती। सामान्य बजट 2025-26 में नारी शक्ति के सम्मान को लेकर किए गए प्राविधानों पर सीएम योगी ने विधानसभा में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार बजट में मेधावी छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लाई गई है, जबकि कामकाजी महिलाओं के लिए 7 जनपदों में अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर छात्रावास खोले जाएंगे। उन्होंने विपक्ष पर हमला किया कि आप हर अच्छे कार्य का विरोध करते हैं और यह विडंबना ही है हर एक बुरे कार्य के साथ आपका नाम जरूर जुड़ जाता है।

Free Scooty Scheme: मेधावी बेटियों को मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहीं बेटियों के लिए नई योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बार उच्च शिक्षा में हमारी जो बेटियां मेधावी हैं उनके लिए एक नई योजना रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लागू कर रहे हैं। इसके लिए 400 करोड रुपए की व्यवस्था हमने की है। सीएम योगी ने कहा कि इस वर्ष अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती भी है। जितनी भी कामकाजी महिलाएं हैं उनके लिए हमने 7 छात्रावास खोलने का निर्णय लिया है। यह छात्रावास वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, झांसी और आगरा में खोले जाएंगे। यह सभी हॉस्टल पुण्यश्लोका माता अहिल्याबाई होलकर के नाम पर होंगे।

विवरणजानकारी
योजना का नामरानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना 2025
शुरू करने वाली सरकारउत्तर प्रदेश सरकार (योगी सरकार)
लॉन्च वर्ष2025 (बजट में घोषणा)
बजट400 करोड़ रुपये
लाभार्थीमेधावी छात्राएं (कॉलेज स्तर की पढ़ाई करने वाली)
उद्देश्यउच्च शिक्षा को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना
आवेदन मोडऑनलाइन (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइटअभी घोषित नहीं (जल्द ही अपडेट की जाएगी)

रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज

योजना के लिए आवेदन करने हेतु कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। अभी इस योजना का विस्तारित विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। हालांकि नीचे बताए गए दस्तावेज संभावित रूप से जरूरी होंगे।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर और ईमेल
  • बैंक खाता विवरण

पुलिस भर्ती में 20 फीसदी महिलाएं

सीएम योगी ने कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस भी है और प्रदेश सरकार मातृशक्ति की सुरक्षा, उनके सरकार सम्मान और स्वावलंबन के लिए भी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हमारी सरकार ने पीएसी की तीन महिला बटालियन का गठन किया है। यूपी पुलिस में 156000 कार्मिकों की भर्ती की गई, जिसमें 20% अनिवार्य रूप से महिलाओं की भर्ती की गई। 62000 पुलिस भर्ती की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में चल रही है और हमारा प्रयास है कि इसमें 20 फीसदी महिलाएं चयनित हों।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article