एजुकेशन

बोर्ड एग्जाम टॉपर्स को नकद पुरस्कार की घोषणा, मिलेंगे इतने रुपये

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 22, 2022, 02:58 PM IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कक्षा 10 और कक्षा 12 के टॉपर्स को नकद पुरस्कार देने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने 4.73 करोड़ रुपये अलग किए हैं। यदि आप भी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं तो जानें कितनी वितरित की जाएगी राशि

Image

बोर्ड एग्जाम टॉपर्स को नकद पुरस्कार की घोषणा, मिलेंगे इतने रुपये

UP Government ने बोर्ड परीक्षा 2023 से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है, इसके तहत बोर्ड परीक्षाओं में जो विद्यार्थी टॉप करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। बता दें, यूपी सरकार नकद रूप से विद्यार्थियों को पुरस्कार देगी, ताकि वे आगे की पढ़ाई या कौशल विकसित करने के लिए उसका इस्तेमाल कर सकें। बता दें, पुरस्कार के भागीदार हाई स्कूल या इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले सीबीएसई, सीआईएससीई, यूपी बोर्ड या संस्कृत शिक्षा बोर्ड के हो सकते हैं।

ईनाम की राशि

सीबीएसई बोर्ड की बात करें, तो कुल 148 छात्रों को राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित किया जाएगा, चूंकि यूपी बोर्ड में छात्रों की संख्या ज्यादा रहती है ऐसे में यूपी बोर्ड के 1549 टॉपरों में से प्रत्येक को 2100 रुपये ईनाम के रूप में दिए जाएंगे।

जिलेवार तय हुआ है बजट

निदेशक माध्यमिक शिक्षा महेंद्र देव ने नकद पुरस्कारों के लिए जिलेवार 4.73 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं किया गया है कि इस ईनाम को कब और कैसे दिया जाएगा। इस पर जल्द ही सूचना आ जाएगी, जिसके बाद यहां टाइम्स नाउ डिजिटल पर अपडेट कर दिया जाएगा। अगर केवल उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ की बात करें, तो यहां मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टॉप के छात्रों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

UP Board Result 2022 जारी होते ही नकद पुरस्कारों के बारे में जानकारी आ जाएगी, बता दें, अभी तक यूपी बोर्ड ने परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की है, माना जा रहा है इस बार 50 लाख से ज्यादा छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में भाग ले सकते हैं। यूपी बोर्ड 2023 डेटशीट, एडमिट कार्ड और रिजल्ट व टॉपर्स की जानकारी के लिए timesnowhindi.com/education पर समय समय पर विजिट करते रहें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article