एजुकेशन

School Closed: गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस कब है, जानें 24 या 25 कब रहेगी स्कूल में छुट्टी

Guru Teg Bahadur Balidan Diwas Holiday Date: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस की छुट्टी अब 24 की जगह 25 मंगलवार को मिलेगी। बता दें, इस दिन स्कूल-कॉलेज के साथ सरकारी ऑफिस में भी अवकाश रहेगा।

Image

गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस कब है, जानें 24 या 25 कब रहेगी स्कूल में छुट्टी

Guru Teg Bahadur Balidan Diwas Holiday Date: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस की छुट्टी अब 24 की जगह 25 मंगलवार को मिलेगी। बता दें, इस दिन स्कूल-कॉलेज के साथ सरकारी दफ्तरों में भी अवकाश रहेगा। पहले ये अवकाश 24 नवंबर के लिए निर्धारित था, लेकिन नए अपडेट के अनुसार, अवकाश का दिन बदल दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस संबंध में योगी सरकार ने घोषणा भी कर दी है, कि गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस का अवकाश 25 नवंबर को मिलेगा।

क्या है आदेश

प्रमुख सचिव ने मनीष चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार, "24 नवंबर सोमवार को श्री गुरु तेग बहादुर का बलिदान दिवस है। इस मौके पर सार्वजनिक छुट्टी रहती है, लेकिन इस बार 24 नवंबर की जगह यूपी में 25 नवंबर मंगलवार को छुट्टी की घोषणा की गई है।"

क्या क्या रहेगा बंद

आदेश के मुताबिक "25 नवंबर को सभी प्राइवेट स्कूल, सरकारी स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थानों और सरकारी ऑफिसों को बंद रखे जाएंगे।"

क्या पड़ेगा फर्क

योगी सरकार ने 24 नवंबर को पड़ने वाली छुट्टी को 25 नवंबर में तब्दील कर दिया, इससे सीधे सीधे उन लोगों को थोड़ी निराशा हो सकती है, जो रविवार व सोमवार लगातार दो दिन की छुट्टी की उम्मीद में खुश हो रहे थे। अगर 24 नवंबर को छुट्टी रहती तो सरकारी ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को भी लगातार दो दिन का अवकाश मिलता।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article