UPMSP UP Board Result 2024, UP Board 10th 12th Result 2024 Date: यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन 9 मार्च तक किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में जारी किए जाने की संभावना है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के अलावा एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
UPMSP UP Board Result 2024: इस तारीख तक चलेगी परीक्षा
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हुई है और इसका आयजोन 9 मार्च तक किया जाएगा। इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में 29 लाख 47 हजार 311 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। जबकि, 25 लाख 77 हजार 997 स्टूडेंट्स इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे। ध्यान रहे कि एग्जाम में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।
UP Board 10th 12th Result 2024 Date: अप्रैल में आएगा रिजल्ट
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 31 मार्च तक समाप्त कर लिया जाएगा। ऐसे में बीते साल की तरह इस साल भी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to download UP Board Result 2024
- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmspपर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां रोल नंबर दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Marksheet 2024: कब मिलेगी मार्कशीट
यूपी बोर्ड एग्जाम में शामिल स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा क्योंकि यह संबंधित स्कूल की और से प्रदान की जाएगी।
