UP Board News Today: यूपी बोर्ड से पढ़ाई कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। यूपी बोर्ड के 9वीं व 10वीं के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट निकाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव कर दिया है, (UP Board Exam Pattern Changed) अब छात्रों को 6 नहीं बल्कि 10 विषय पढ़ने की जरूरत होगी। हालांकि यह नियम अगले सत्र से लागू हो रहा है जानें पूरी खबर
10 विषय होने का मतलब होगा कि 600 नहीं 1000 अंकों की मार्कशीट बनेगी।
UP Board News 2024
हर साल यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराया जाता है। एक अंदाजे से 50 लाख के आसपास छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में भाग लेते हैं। अब यदि परीक्षा का पैटर्न के साथ विषयों की संख्या को बढ़ाना है, तो व्यापक स्तर पर बदलाव किया जाएगा।
UP Board News in Hindi
बता दें, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कक्षा 9वीं और 10वीं के एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया जा रहा है। (UP Board Pattern) लेकिन यह बदलाव इस सत्र से संभव नहीं है इसलिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू किया जाएगा। इस बदलाव के तहत यूपी बोर्ड 9वीं व 10वीं के छात्र अभी तक जहां 6 विषयों की परीक्षा देते थे अब उन्हें 10 विषयों की परीक्षा देनी होगी। यही नहीं, तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य होगी, जिसमें हिंदी हिंदी सभी के लिए अनिवार्य होगी और इसके अलावा संस्कृत, गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिन्धी, तमिल, तेलगू, मलयालम, नेपाली, पालि, अरबी, फारसी और अंग्रेजी में से दो भाषाओं को लेना होगा।
हिंदी के अलावा यह विषय भी होंगे अनिवार्य
- गणित
- विज्ञान
- सामाजिक विज्ञान
