एजुकेशन

UP Board Exam 2023: आज जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड? upmsp.edu.in पर रखें नजर

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 10, 2023, 12:54 PM IST

UP Board Exam 2023, UP Board 10th, 12th Admit Card 2023: यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जा सकता है।

Image

UP Board Exam 2023

Photo : iStock

UP Board Exam 2023, UP Board Class 10th and 12th Admit Card 2023 Date: यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अब किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के अलावा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (UP Board Admit Card 2023 Class 10th, 12th) डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Board Exam 2023 Date: 16 फरवरी से परीक्षा शुरू

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा (UP Board Exam 2023) का आयोजन 16 फरवरी 2023 से किया जाना है। परीक्षा शुरू होने में अब केवल कुछ दिन ही बचे हैं, ऐसे में बोर्ड आज परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। हालांकि, इस संबंध मे फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद आप आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download UP Board Class 10th, 12th Result 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप यूपी बोर्ड ए़मिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Admit Card 2023: लाखों स्टूडेंट्स परीक्षा में होंगे शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में 58 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें, कक्षा 10वीं में 31,16,485 स्टूडेंट्स और कक्षा 12वीं में 27,50,913 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में स्टूडेंट्स को बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article