एजुकेशन

UP Board 2026: दोबारा जारी हुई यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा केंद्रों की लिस्ट, upmsp.edu.in पर करें चेक

UP Board 2026 Class 10th 12th Exam Center: यूपी बोर्ड ने 2026 में होने वाले कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा के केंद्रों की लिस्ट दोबारा आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दी है। आने वाली सालाना बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 7448 एग्जाम सेंटर चुने गए थे, लेकिन आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिलों से 585 केंद्र बढ़ा दिए गए हैं।

Image

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा केंद्रों की लिस्ट, upmsp.edu.in पर (image -school.upmsp.edu.in/CenterList.aspx)

UP Board Class 10th 12th Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने कुछ समय पहले कक्षा 10 और 12 के लिए परीक्षा केंद्र सूची 2026 जारी की थी, उसके अनुसार कुल 7448 एग्जाम सेंटर चुने गए थे, लेकिन आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिलों से 585 केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। यानी अब यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2026 के लिए 8033 केंद्र चयनित हुए हैं, हालांकि ये भी बता दें कि ये अभी फाइनल लिस्ट नहीं है।

इससे पहले जारी ऑनलाइन सूची में 7448 केंद्र बनाए थे जिनमें 910 राजकीय, 3484 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और 3054 वित्तविहीन स्कूल शामिल थे। इन ऑनलाइन केंद्रों पर छात्रों, प्रधानाचार्यों, अभिभावकों और प्रबंधकों से आपत्तियां मांगी गई थी। सभी 75 जिलों से आठ हजार से अधिक आपत्तियां मिली थी।

केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 8033 की गई

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र लिस्ट के खिलाफ मिली आपत्तियों के निस्तारण के लिए बोर्ड ने जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति को अधिकृत करते हुए केंद्र बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसके बाद जिला समितियों से आपत्तियां निस्तारण के बाद केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 8033 हो गई। इसमें 596 राजकीय, 3453 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और 3984 वित्तविहीन स्कूल शामिल हैं।

इस दौरान सबसे अधिक राजकीय विद्यालयों के केंद्रों में कमी की गई है। बोर्ड ने 910 राजकीय विद्यालयों को केंद्र बनाया था, जबकि जिलों ने 314 स्कूलों का केंद्र खत्म करते हुए वित्तविहीन स्कूलों को केंद्र बना दिया है। 31 एडेड कॉलेजों के केंद्र भी काट दिए गए हैं।

upmsp.edu.in से देखें परीक्षा केंद्रो की सूची

बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से 17 दिसंबर को जारी सूचना के मुताबिक ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तावित परीक्षा केन्द्रों (विद्यालय छात्र आवंटन सहित) की सूची जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गई है।

22 दिसंबर तक कर सकते हैं आपत्ति

इन परीक्षा केन्द्रों (विद्यालय छात्र आवंटन सहित) के संबंध में यदि कोई आपत्ति या शिकायत हो तो छात्र, अविभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक साक्ष्यों के साथ संबंधित विद्यालय की आईडी से अपना ऑनलाइन प्रत्यावेदन पोर्टल upmsp.edu.in पर 22 दिसंबर तक भेज सकते हैं। परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 30 दिसंबर तक अपलोड की जाएगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article