UP Board Admit Card 2023, UP Board Class 10th and 12th Admit Card on upmdp.edu.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक किया जाएगा। जबकि, इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक होगी। परीक्षा शुरू होने से चंद दिन ही बचे हैं, ऐसे में बोर्ड अब किसी भी वक्त एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।
UP Board Exam 2023: कब आएगा यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड
यूपी बोर्ड परीक्षा सुबह 8 बजे से 1:15 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड आज या कल में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
UP Board Admit Card 2023: कहां मिलेगा एडमिट कार्ड
यूपी बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट या फिर अपने संबंधित स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। ध्यान रहे कि प्राइवेट कैटेगरी के स्टूडेंट्स को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
How to download UP Board Class 10th, 12th Admit Card 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- फिर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आप यूपी बोर्ड ए़मिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में 31,16,485 और 12वीं परीक्षा में 27,50,913 सहित कुल 58 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होंगे। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य किसी फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें।
