एजुकेशन

UP Board 2023 Admit Card: इस लिंक से डाउनलोड करें यूपी बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानें क्या हैं गाइडलाइंस

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 16, 2023, 09:30 AM IST

UP Board 2023 Admit Card Released: यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया गया है। UPMSP ने आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक जारी किया है। यूपी बोर्ड हॉल टिकट 2023 ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए यहां डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

Image

जारी हुए यूपी बोर्ड 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

UP Board 2023 Admit Card Released: The Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) UP Board 10th, 12th Admit Card 2023 जारी कर दिया गया है। इन एडमिट कार्ड को यूपीएमएसपी ने आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया है, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्र यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से यूपी बोर्ड प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा। परीक्षा के लिए उपस्थित होने के दौरान छात्रों को अपना प्रवेश पत्र ले जाना आवश्यक होगा। यूपी बोर्ड हॉल टिकट 2023 ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए लिंक और चरणों की जांच करें।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 तारीख

यूपी बोर्ड डेट शीट 2023 के अनुसार, उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं 10वीं और 12वीं दोनों के लिए 16 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मार्च को समाप्त होंगी जबकि यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च को समाप्त होंगी।

नियमित और निजी दोनों (UP Board 10th, 12th Admit Card 2023) उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है। नियमित उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र स्कूलों से लेना होगा, जबकि निजी श्रेणी के उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें

  • आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
  • होमपेज पर, यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड लिंक (UPMSP hall ticket 2023) पर क्लिक करें
  • पूछे गए क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और यूपीएमएसपी वेबसाइट तक पहुंचें
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें, और प्रिंट आउट ले लें।
Up Board Admit Card Download from this link

दो पालियों में होगी यूपी बोर्ड 2023 परीक्षा

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। शिफ्ट 1 सुबह की शिफ्ट होगी जो सुबह 8 बजे शुरू होगी और 11:15 बजे समाप्त होगी। दूसरी पाली दोपहर की पाली होगी जो दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:30 बजे समाप्त होगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article