एजुकेशन

UP Board 2024-25: यूपी बोर्ड परीक्षा कब से होगी, कब तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन, जानें फीस के बारे में

UP Board 2024-25: यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर। साल 2025 की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के आवेदन पत्र ऑनलाइन अपलोड करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक छात्र इस शिड्यूल को upmsp.edu.in पर से चेक कर सकते हैं, साथ ही रजिस्ट्रेशन की फीस व बोर्ड परीक्षा की तिथि भी जान सकेंगे

Image

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 कब से होगी

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी शुरू हो गई है।
  • कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के पास 5 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन का समय होगा।
  • बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने नए सत्र की समय सारिणी जारी कर दी है।

UP Board 2024-25: यूपी बोर्ड के छात्र ध्यान दें, अगर आप भी इस साल यानी 2024-25 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इस खबर को पूरा पढ़ें। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2025 की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के आवेदन पत्र ऑनलाइन अपलोड करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक साइट upmsp.edu.in पर जाकर या इस खबर के माध्यम से भी पूरी शिड्यूल पता कर सकते हैं।

कब तक ले सकेंगे एडमिशन

यूपी बोर्ड के छात्र जो अगले साल कक्षा 10 और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें 5 अगस्त 2024 तक परीक्षा शुल्क जमा करके एडमिशन लेने की जरूरत है। परीक्षा शुल्क या संबंधित अन्य जानकारी के लिए आप अपने स्कूल के प्रिंसिपल से मिल सकते हैं। यह परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से जमा किया जाएगा, इसलिए समय रहते पूरी प्रक्रिया निपटा लें।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 कब से होगी

यूपी बोर्ड परीक्षा 21 जनवरी से 05 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित किए जाने की खबर है।

Up Board 2024-24 Registration Fee, जानें फीस के बारे में

हाईस्कूल संस्थागत परीक्षार्थी के लिए 500.75 रुपये
इंटरमीडिएट संस्थागत परीक्षार्थी के लिए 600.75 रुपये
10वीं (प्राइवेट स्टूडेंट) का परीक्षा शुल्क 706 रुपये
12वीं (प्राइवेट स्टूडेंट) का परीक्षा शुल्क 806 रुपये

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 की फीस

यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के प्रिंसिपल को इस चालान या फीस को 10 अगस्त 2024 तक कोषागार में जमा करवाना होगा। बता दें, यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है, क्योंकि किसी भी वजह से निश्चित तिथि तक फीस जमा न हो पाने की दशा में आवेदन मान्य नहीं होगा। हालांकि 10 अगस्त के बाद 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए केवल 16 अगस्त तक की समय सीमा होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article