एजुकेशन

UP Board 10th Hindi Model Paper: इस दिन होगी यूपी बोर्ड 10वीं हिंदी की परीक्षा, यहां डाउनलोड करें मॉडल पेपर

UP Board 10th Hindi Model Paper Download: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र कमर कस लें। उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षा जल्द शुरू होने वाली है। ऐसे में यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में आवेदन करने वाले छात्र अपनी तैयारी को और बेहतर करने के लिए एग्जाम मॉडल पेपर देख सकते हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से 10वीं और 12वीं के हर सब्जेक्ट के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिए गए हैं।

Image

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025

Photo : Times Now Digital

UP Board 10th Hindi Model Paper Download: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से 10वीं और 12वीं के हर सब्जेक्ट के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में आवेदन करने वाले छात्र अपनी तैयारी को और बेहतर करने के लिए एग्जाम मॉडल पेपर देख सकते हैं। UP Board 10वीं हिंदी की परीक्षा में कितने सवाल होंगे? परीक्षा किस पैटर्न पर होगी? और हिंदी की परीक्षा कब होगी इन सभी सवालों का जवाब यहां देख सकते हैं।

UP Board 10th Hindi Exam Date: कब होगी हिंदी की परीक्षा?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से जारी टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी को शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 12 मार्च 2025 तक चलेंगी। कक्षा 10वीं के लिए हिंदी सब्जेक्ट की परीक्षा पहले ही दिन यानी 24 फरवरी 2025 को ही आयोजित की जाएगी। एग्जाम मॉडल पेपर और एग्जाम पैटर्न नीचे देख सकते हैं।

UP Board 10th Hindi Exam Pattern

  • यूपी बोर्ड 10वीं हिंदी की परीक्षा कुल 3 घंटे 15 मिनट की होगी। इसमें 15 मिनट का समय पेपर पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा कुल 70 अंकों के लिए आयोजित की जाने वाली है। बता दें कि बाकि 30 अकों का प्रैक्टिकल एग्जाम होता है।
  • यूपी बोर्ड हिंदी के पेपर को दो भागों में बांटा गया है। इसमें पहले खंड बहुविकल्पीय सवालों का होगा।
  • खंड 'अ' में कुल 20 सवाल होंगे। सभी सवाल बहुविकल्पीय होंगे इसका आंसर देने के लिए छात्रों को OMR Sheet दिया जाएगा।
  • बहुविकल्पीय सवालों में हर प्रश्न पर एक अंक निर्धारित है। ऐसे में खंड 'अ' कुल 20 अंकों के लिए होगा।
  • खंड 'ब' में लिखित उत्तर देने होंगे। इसमें कुल 11 सवाल होंगे। यह खंड कुल 50 अंकों का होगा।
  • खंड 'ब' में गद्यांश, पद्यांश, लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्ध उत्तरीय प्रश्न होंगे।

UP Board 10th Hindi Exam Model Paper यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।

ध्यान रहे कि बहुविकल्पीय सवाल का जवाब देने के बाद ओएमआर शीट को जमा कर दें। वहीं, ओएमआर शीट में कोई गलती होने पर व्हाइटनर या Eraser का इस्तेमाल ना करें। ऐसा करने पर वो पूरा सवाल गलत माना जाएगा और आपका नंबर कट सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट prereg.upmsp.edu.in विजिट करें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article