एजुकेशन

UP Board 10th, 12th Time Table 2023: कब जारी होगी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की डेटशीट, यहां जानें सबसे पहले

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 3, 2023, 07:58 PM IST

UP Board 10th, 12th Time Table 2023: यूपी बोर्ड डेटशीट का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए एक नया अपडेट आया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीख का ऐलान जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा।

Image

यूपी बोर्ड एग्जाम 2023

Photo : iStock

UPMSP UP Board 10th, 12th Time Table 2023: यूपी बोर्ड डेटशीट 2023 का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीख का ऐलान किसी भी वक्त किया जा सकता है। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Board 10th, 12th Exam 2023: कब आएगी डेटशीट

यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam 2023) की डेटशीट जनवरी के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की पूरी उम्मीद है। यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए टाइम टेबल एक साथ जारी किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने इस संबंध में कोई आधिकारिक अभी तक घोषणा नहीं की है।

UPMSP 10th, 12th Exam 2023: लाखों स्टूडेंट्स को इंतजार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा (UP Board 10th, 12th Exam 2023) में इस साल लगभग 58 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें, कक्षा 10वीं में 31,16,485 स्टूडेंट्स और कक्षा 12वीं में 27,50,913 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किया जाएगा।

How to Download UPMSP Class 10th, 12th Exam Date Sheet 2023: ऐसे डाउनलोड करें यूपी बोर्ड डेटशीट 2023

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं डेटशीट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने यूपी बोर्ड डेटशीट 2023 का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स डेटशीट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UP Board Exam Date 2023: वेबसाइट पर रखें नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी 10वीं और 12वीं प्री बोर्ड परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी तक और प्रैक्टिकल परीक्षा 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए यहां और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article