एजुकेशन

UP Board 10th 12th Compartment Result 2026: इस सप्ताह जारी हो सकता है यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट, इन दो तरीकों से कर सकेंगे चेक

UP Board 10th 12th Compartment Result 2026, Sarkari Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इस सप्ताह तक कक्षा 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर सकता है। नतीजे घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

Image

UP Board 10th 12th Compartment Result 2026: इन 2 तरीकों से चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट का रिजल्ट

UP Board 10th 12th Compartment Result 2026, Sarkari Result: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने (UP Board 10th Compartment Result) वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इस सप्ताह किसी भी वक्त हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (UP Board 12th Compartment Result) सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upresults.upmsp.edu.in, upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (UP Board Compartment Result)कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

UP Board 10th 12th Compartment Result: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

बता दें यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। 10वीं की परीक्षा सुबह 08:30 से 11:45 बजे तक थी। जबकि 12वीं का एग्जाम दोपहर 02:00 से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक हुआ था। प्रैक्टिकल परीक्षा 16 और 17 जुलाई को संपन्न हुआ था। यहां पास होने के लिए छात्रों के संबंधित विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स जरूरी हैं। यदि किसी छात्र के दोबारा 33 नंबर से कम आते हैं तो स्टूडेंट्स को फेल माना जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UP Board 10th 12th Compartment Result 2026 Check Here: वेबसाइट से ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

सबसे पहले UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर UPMSP UP Board 10th 12th Compartment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें। इसके अलावा स्टूडेंट्स डिजिलॉकर के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UP Board 10th Compartment Result 2026 Via Digilocker: डिजिलॉकर से ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले Digilocker ऐप खोलें या आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब अपने मोबाइल या आधार नंबर से लॉगिन करें।
  3. होमपेज पर जाकर Board Result सेक्शन पर जाएं।
  4. यहां UP Board का विकल्प चुनें और पास करने वाला वर्ष भरें।
  5. नीचे Get Result पर क्लिक करें।
  6. मार्कशीट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  7. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UP Board 10th Compartment Result: यहां देखें 10वीं 12वीं का पास पर्सेंटेज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UP Board 10वीं 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे घोषित किया गया था। यहां 10वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 90.42% और 12वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 80.38% दर्ज किया गया था। 10वीं में लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 93.76 फीसदी और लड़कों का पास पर्सेंटेज 87.30 पर्सेंट था।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article