एजुकेशन

UP Board 10th 12th Admit Card 2026: किसी भी वक्त जारी हो सकता है यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड, upmsp.edu.in पर करें चेक

UPMSP UP Board 10th 12th Admit Card 2026: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज किसी भी वक्त कक्षा 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड जारी कर (UP Board 10th Admit Card) सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद स्कूल अपने लॉगिन आईडी पासवर्ड की मदद से ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड (UP Board 12th Admit Card) कर सकेंगे। छात्र अपने संबंधित स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

Image

UP Board 10th 12th Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकंगे यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड

UPMSP UP Board 10th 12th Admit Card 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी (UP Board 10th Admit Card) खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद किसी भी वक्त हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (UP Board 12th Admit Card) सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां स्कूल अपना लॉग इन आईडी और पासवर्ड की मदद से छात्रों का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस पर स्कूल की मुहर व प्रधानाचार्य अपनेहस्ताक्षर कर छात्रों को उपलब्ध करवा सकेंगे।

UP Board 10th 12th Exam Date 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की तारीख

बता दें यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 50 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया है। एग्जाम दो शिफ्टों में निर्धारित होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 08:30 बजे से दोपहर 11 बजकर 45 मिनट तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक निर्धारित होगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Board 10th 12th Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPMSP UP Board 10th 12th Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां स्कूल अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UP Board Class 10th 12th Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. छात्र का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रोल नंबर
  4. कक्षा
  5. स्कूल का नाम
  6. स्कूल कोड
  7. परीक्षा केंद्र का नाम
  8. परीक्षा केंद्र का पता
  9. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

UP Board 10th Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद यदि प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो छात्र अपने स्कूल संपर्क करें। स्कूल बोर्ड को मेल कर इसमें करेक्शन करवाकर आपको उपलब्ध करवा देंगे। साथ ही ध्यान रहे परीक्षा केंद्र पर छात्रों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ स्कूल आईडी कार्ड ले जाना ना भूलें।

UP Board 12th Admit Card: कड़ाई के साथ होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा काफी कड़ाई के साथ आयोजित करने जा रहा है। यहां प्रत्येक परीक्षा हॉल में कम से कम दो परीक्षा निरीक्षक मौजूद रहेंगे। साथ ही एग्जाम सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article