UP Bihar Rajasthan MP Board Exam 2025 Date: कई राज्यों में अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में जो छात्र इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो कमर कस लें। अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं (Board Exam 2025) में अब बहुत कम समय बचा है। आइए यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों के बारे में यहां जानते हैं।
UP Board Exam 2025: यूपी में कब होगी परीक्षाएं
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से इस साल 10वीं और 12वीं का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक किया गया था। इसका रिजल्ट 20 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अगले साल होने वाली परीक्षाओं की तारीखों (UP Board Exam 2025 Date) की भी घोषणा कर दी गई थी। यूपी बोर्ड एग्जाम की डेटशीट के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन एक साथ 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड का शेड्यूल
बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सबसे पहले आयोजित की जाती हैं। इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी तक दो शिफ्ट में किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होगी और ये 15 फरवरी तक चलेगी। छात्र BSEB Bihar Board की ऑफिशियल वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर भी डेटशीट चेक कर सकते हैं।
MP Board 2025 Exam 2025: एमपी में कब होगी परीक्षा?
एमपी बोर्ड रिवाइज्ड डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एक शिफ्ट में होगी। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षा 10 फरवरी से 15 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
Rajasthan Board Exam 2025: राजस्थान में बोर्ड परीक्षाएं
राजस्ठान बोर्ड टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल 2025 तक चलेगी। बता दें कि परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।
