एजुकेशन

UP BEd JEE Result 2024 Date: इस तारीख का जारी होगा यूपी बीएड जेईई रिजल्ट, जानें कितना होगा कट ऑफ मार्क्स

UP BEd JEE Result 2024, UP BEd JEE Expected Cut Off Marks 2024: यूपी बीएड जेईई परीक्षा का आयोजन 9 जून को किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 67 केंद्रों पर दो शिफ्ट में हुई थी। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Image

UP BEd JEE Result 2024

UP BEd JEE Result 2024, UP BEd JEE Expected Cut Off Marks 2024: यूपी बीएड जेईई में शामिल युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है।बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से यूपी बीएड ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (UP BEd JEE 2024) का रिजल्ट इसी महीने जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी यह परीक्षा दी थी तो यूपी बीएड जेईई रिजल्ट (UP BEd JEE Result 2024) जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक (UP BEd JEE Result 2024 Link) उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP BEd JEE Result 2024 Date: कब जारी होगा रिजल्ट

यूपी बीएड जेईई परीक्षा का आयोजन 9 जून को किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 67 केंद्रों पर दो शिफ्ट में हुई थी। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यूपी बीएड जेईई का रिजल्ट 30 जून को जारी किया जा सकता है। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा।

How to download UP BEd JEE Result 2024

  • बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपी बीएड जेईई रिजल्ट लिंक पर क्लि करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

UP BEd JEE Expected Cut Off Marks 2024: कितना होगा कट ऑफ

यूपी बीएड जेईई कट ऑफ कैंडिडेट्स की कुल संख्या, सीट और परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल जैसे फैक्टर पर निर्धारित किया जाता है। यूपी बीएड जेईई के आधिकारिक कट ऑफ मार्क्स रिजल्ट के साथ जारी किए जाएंगे। हालांकि, अभ्यर्थी यहां कैटेगरी वाइज संभावित कट ऑफ चेक कर सकते हैं।

CategoryUP BEd JEE Expected Cut Off Marks 2024
जनरल341 - 351
ओबीसी331 - 340
एससी204 - 210
एसटी200 - 212
ये भी पढ़ें: एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड कब आएगा, जुलाई में होगी टियर 1 परीक्षा

UP BEd JEE 2024: राज्य स्तरीय परीक्षा

यूपी बीएड जेईई एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इस परीक्षा के जरिए अभ्यर्थियों को दो वर्षीय बीएड प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article