SSC CHSL Tier I Admit Card 2024 Release Date: एसएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड हॉयर सेकेंडरी (10+2) लेवल (CHSL) एग्जाम का एडमिट कार्ड (SSC CHSL Hall Ticket 2024) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड(SSC CHSL Admit Card 2024 Downlod) कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
SSC CHSL Tier I Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एग्जाम का आयोजन 1 जुलाई से 5 जुलाई और 8 जुलाई से 11 जुलाई 2024 को किया जाएगा। टियर 1 परीक्षा में इंग्लिश, जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस से 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत जवाब पर 0.5 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
SSC CHSL Tier I Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जून के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
How to download SSC CHSL Admit Card 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीएचएसएल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CHSL Exam 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी सीएचएसएल एग्जाम में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। इस परीक्षा के माध्यम से एलडीसी, पोस्टल असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 3712 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 8 अप्रैल से 7 मई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
