एजुकेशन

UP B.Ed JEE Answer Key 2023: जारी हुई यूपी बीएड जेईई आंसर-की, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

UP B.Ed Answer Key 2023, UP B.ED JEE Answer Key 2023: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी ने यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UP BEd JEE Answer Key 2023

UP B.Ed Answer Key 2023, UP B.ED JEE Answer Key 2023: यूपी बीएड जेईई परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी ने यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP B.Ed JEE 2023) की आंसर-की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in से यूपी बी.एड जेईई आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आंसर-की चेक कर सकते हैं।

UP B.ED JEE Exam 2023: कब हुई यूपी बीएड परीक्षा

यूपी बीएड जेईई पेपर 1 और पेपर 2 परीक्षा का आयोजन 15 जून को किया गया था। पहले पेपर में सामान्य ज्ञान और भाषा से कुल 200 अंको के 100 सवाल पूछे गए। वहीं, दूसरे पेपर में सामान्य अभिरुचि परीक्षण और विषय योग्यता से 200 अंको के 100 सवाल थे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया गया था।

UP B.ED JEE Answer Key 2023: जारी हुई आंसर-की

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल यूपी बीएड जेईई परीक्षा में करीब 4.73 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा का रिजल्ट 30 जून को जारी कर दिया गया था। वहीं, आज यूपी बीएड जेईई पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर-की जारी कर दी गई है। जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download UP B.ED JEE Answer Key 2023

  • आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
  • फिर यूपी बीएड जेईई आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UP B.ED JEE 2023: यहां मिलेगा दाखिला

यूपी बीएड जेईई परीक्षा के माध्यम से बीएड कार्यक्रम में दाखिला दिया जाएगा। बीते साल यह परीक्षा राज्य के 75 जिलों में आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 6 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article