एजुकेशन

UP BEd Admit Card 2025 OUT: जारी हुआ यूपी बीएड एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UP BEd Admit Card 2025 released at bujhansi.ac.in: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से यूपी बीएड ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UP BED Admit Card 2025

UP BEd Admit Card 2025 released at bujhansi.ac.in: यूपी बीएड परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से यूपी बीएड ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड आज यानी 25 मई को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अभ्यर्थी यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

UP BEd Admit Card 2025: कब व कैसे होगी परीक्षा

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 को किया जाएगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। पहले पेपर में सामान्य ज्ञान और भाषा से कुल 200 अंको के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, दूसरे पेपर में सामान्य अभिरुचि परीक्षण और विषय योग्यता से 200 अंको के 100 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि सही जवाब पर दो अंक मिलेंगे लेकिन गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी।

How to download UP BEd Admit Card 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपी बीएड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।

UP BEd Entrance Exam 2025: इस बात का रखें ध्यान

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बता दें कि यूपी बीएड सीईटी के माध्यम से राज्य के विश्वविद्यालयों में बीएड कार्यक्रम में दाखिला दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article