New KVS and Navodya Vidyalaya in India: केंद्रीय कैबिनेट की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें तमाम फैसले लिए गए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश में 85 नए केंद्रीय और 28 नए नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे। ये विद्यालय उन जिलों खोले जाएंगे जिनको नवोदय विद्यालय योजना के तहत कवर नहीं किया गया है।
सरकार के इस फैसले से 82560 स्टूडेंट्स को फायदा होगा। इसके अलावा 5388 नई जॉब क्रिएट होंगी। इसके लिए सरकार ने 5872 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके अलावा सरकार ने 28 नए नवोदय विद्यालय को भी मंजूरी दी है।
केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए पीएम श्री योजना को केंद्रीय विद्यालयों में लागू किया गया है जो नए विद्यालयों में भी लागू होगी। मंत्रिमंडल ने नवोदय विद्यालय योजना के अंतर्गत देश के वंचित जिलों में 28 नए नवोदय विद्यालय स्थापित करने को मंजूरी दी।
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री ने बताया कि 28 नवोदय विद्यालयों की स्थापना के लिए 2024-25 से 2028-29 तक पांच वर्षों की अवधि में कुल 2359.82 करोड़ रुपये की धनराशि की जरूरत है। इसमें 1944.19 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय घटक और 415.63 करोड़ रुपये का परिचालन व्यय शामिल है।
