एजुकेशन

UKPSC VO Admit Card 2023: जारी हुआ उत्तराखंड पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

UKPSC VO Admit Card 2023, UKPSC Veterinary Officer Admit Card 2023: यूकेपीएससी ने पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UKPSC VO Admit Card 2023

UKPSC VO Admit Card 2023, UKPSC Veterinary Officer Admit Card 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा (ग्रेड -2) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूकेपीएससी वीओ एडमिट कार्ड 2024 प्राप्त कर सकते हैं।

UPKSC VO Exam 2023 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पशु चिकित्सा अधिकारी (ग्रेड 2) परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी और 22 फरवरी 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल तीन पेपर होंगे। पहले पेपर में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे, जिसे हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं, दूसरे और तीसरे पेपर में 300 अंकों के 150 सवाल होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा।

UKPSC VO Admit Card 2023: इस बात का रखें ध्यान

यूकेपीएससी पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download UKPSC VO Admit Card 2023

  • यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर पशु चिकित्सा अधिकारी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UKPSC VO Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में पशु चिकित्सा अधिकारी (ग्रेड-2) के कुल 91 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 44 पद, ईडब्ल्यूएस के 7 पद, ओबीसी के 8 पद, एससी के 30 पद और एसटी के 2 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article