UIIC Assistant Admit Card 2023 Download Link: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (यूआईआईसी) ने सहायक पदों के लिए परीक्षा प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर हॉल टिकट मौजूद है। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी इन एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
कब है परीक्षा - UIIC Assistant Exam 2023 Date
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (यूआईआईसी) द्वारा आयोजित होने वाली सहायक यानी असिस्टेंट परीक्षा 2023 का आयोजन 6 फरवरी को किया जाएगा।
पदों की संख्या - UIIC Assistant Vacancy 2023 Post Number
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (यूआईआईसी) द्वारा विज्ञप्ति के तहत इस अभियान का लक्ष्य सहायकों के 300 रिक्त पदों को भरना है।
परीक्षा के बारे में - UIIC Assistant Recruitment 2023 Exam
असिस्टेंट परीक्षा 2023 का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। इस परीक्षा में 200 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 250 अंक होंगे। अंग्रेजी भाषा की परीक्षाओं को छोड़कर प्रश्नपत्र द्विभाषी यानी अंग्रेजी और हिंदी में होगी। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी।
यूआईआईसी असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2023: कैसे डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाएं
- होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें
- सहायकों की भर्ती-2023 पर क्लिक करें
- अब असिस्टेंट पद के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।
जिन उम्मीदवारों ने असिस्टेंट के 300 पदों के लिए अपने आवेदन पत्र जमा कर दिए हैं, वे अब पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करके उपर दिए गए लिंक से ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
