UGC NET 2023 Result Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से जल्द ही यूजीसी नेट 2023 का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। यूजीसी नेट के परिणाम सभी उपस्थित उम्मीदवारों की ओर से UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर देखे जा सकते हैं। एजेंसी की ओर से आंसर की 23 मार्च 2023 को जारी की गई थी। इसके बाद आपत्ति विंडो एक्टिव हुई थी जोकि 25 मार्च 2023 तक चालू थी।
UGC NET दिसंबर 2022 देश भर के 663 केंद्रों पर 32 पारियों में 16 दिनों में 83 विषयों के लिए पांच स्टेप्स में आयोजित किया गया था। इस बार कुल 8,34,537 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 21 फरवरी से 16 मार्च 2023 तक आयोजित हुई थी। सभी उपस्थित उम्मीदवार यहां दिए सरल स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
UGC NET 2023 Result: ऐसे चेक करें यूजीसी नेट स्कोर
UGC NET की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध UGC NET 2023 रिजल्ट लिंक को क्लिक करें।
इसके बाद लॉग इन विवरण दर्ज करके सब्मिट ऑप्शन को क्लिक करें।
यहां से आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसके बाद रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड कर लें।
आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
यूजीसी नेट परिणामों के साथ अंतिम उत्तर कुंजी यानी फाइनल आंसर की भी एजेंसी की ओर से जारी की जाएगी। ज्यादा संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं।
