UGC NET June Exam 2024: लाखों अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
एनटीए द्वारा यूजीसी नेट जून सेशन की परीक्षा का आयोजन 18 जून को देश के 317 शहरों में कुल 1205 केंद्रों पर किया गया। यह परीक्षा 83 विषयों के लिए सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई। जून सेशन की परीक्षा के लिए कुल 11,21,225 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जबकि, इस परीक्षा में कुल 9,08,580 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब सभी को परीक्षा की नई तारीख का बेसब्री से इंतजार है।
NTA UGC NET Re-Exam 2024: कब व कैसे होगी परीक्षा
एनटीए ने फिलहाल यूजीसी नेट री-एग्जाम की नई तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजीसी नेट जून सेशन की नई तारीख का ऐलान बहुत जल्द ही किया जाएघा। इस परीक्षा मे 300 अंकों के 150 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक सही जवाब पर दो अंक दिए जाएंगे और गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
NTA UGC NET 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित यूजीसी नेट या नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। आमतौर पर यूजीसी नेट एग्जाम का पहला सेशन जून और दूसरा सेशन दिसंबर में होता है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी भारतीय यूनिवर्सिटी में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) / असिस्टेंट प्रोफेसर या पीएचडी एडमिशन के लिए पात्र माने जाते हैं।
