University Grants Commission (UGC)-NET Phase V Admit Card OUT हो गया है। यूजीसी नेट फेज 5 परीक्षा 13 से 15 मार्च 2023 के बीच आयोजित की जाने वाली है। जो उम्मीदवार चरण पांच की परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे अब यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से UGC NET Phase 5 Admit Card 2023 चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी नेट चरण 5 परीक्षा की तारीखों की घोषणा एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा 7 मार्च, 2023 को की गई थी। यूजीसी नेट चरण 5 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
उम्मीदवार यूजीसी नेट के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए लॉगइन की जरूरत होगी। यूजीसी नेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक भी यहां दिया गया है। UGC NET हॉल टिकट 2023 डाउनलोड करने के लिए, इन स्टेप्स को फॉलो करें
UGC Net Phase V Admit Card कैसे करें डाउनलोड
- उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर Public Notices में देखें
- आपको यह लिंक दिखाई देगा — Release of Admit Card for UGC NET December 2022-Phase-V to be held on 13 and 15 March 2023-reg.
- इस पर क्लिक करने से आधिकारिक पीडीएफ खुल जाएगी।
यूजीसी नेट फेज 4 व 5
UGC NET चरण 4 का एडमिट कार्ड 7 मार्च, 2023 को जारी किया गया था, चरण 4 की परीक्षा 11 और 12 मार्च को होनी है। इसी दिन यानी 7 मार्च को यूजीसी नेट चरण 5 की तारीखों का भी एलान किया गया था, जिसके लिए एडवांस्ड सिटी स्लिप तो जारी हो गई थी, लेकिन अभी तक एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं।
दिक्कत होने पर ऐसे करें संपर्क
यदि किसी उम्मीदवार को UGC NET दिसंबर 2022- चरण V के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैध आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है।
