एजुकेशन

UGC NET Notification 2024: जारी होने जा रहा यूजीसी नेट नोटिफिकेशन, ugcnet.nta.ac.in पर ऐसे करें अप्लाई

UGC NET Notification 2024 PDF Download: यूजीसी नेट नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जल्द जारी किया जाएगा।

Image

UGC NET Notification 2024

UGC NET Notification 2024 PDF Download: यूजीसी नेट नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर का नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। फिलहाल यहां अभ्यर्थी यूजीसी ने एग्जम पैटर्न सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

UGC NET Notification 2024 PDF: कब तक आएगा नोटिफिकेशन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजीसी नेट नोटिफिकेशन नवंबर के आखिरी सप् में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

How to apply for UGC NET Exam 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: आ गया अपडेट! आज इस समय जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

UGC NET December 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

यूजीसी नेट एग्जाम के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत (आरक्षित वर्ग के लिए 50 प्रतिशत) अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, अब जो छात्र चार साल का ग्रेजुएशन या 8 सेमेस्टर का यूजी कोर्स कर रहे हैं और आखिरी साल/सेमेस्टर में हैं, वह भी नेट एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article