एजुकेशन

UGC Net June 2023: 13 से 17 जून तक चलेंगी यूजीसी नेट परीक्षा, जानें सीबीटी मोड क्या है व जरूरी गाइडलाइन्स

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 12, 2023, 07:13 AM IST

UGC NET June 2023: यूजीसी नेट जून एडिशन की परीक्षाएं कल याली 13 जून से शुरू हो रही हैं, इसके लिए 10 जून को परीक्षा शहर पर्ची जबकि 11 जून को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा, आइये जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान।

Image

यूजीसी नेट परीक्षा 2023 गाइडलाइन्स

UGC NET June 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) फेज 1 की शुरुआत कल यानी 13 जून से हो रही है। इस चरण की परीक्षाएं 17 जून तक चलेंगी। UGC NET Exam 2023 का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा, बता दें, कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट कहते हैं। इस परीक्षा के लिए 10 जून को परीक्षा शहर पर्ची जबकि 11 जून को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया, लेकिन परीक्षा सेंटर पर जाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

सबसे पहले जानें सीबीटी मोड क्या है?

सीबीटी का सीधा सा मतलब है कि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट। सीबीटी मोड में परीक्षा का जब आयोजन किया जाता है तो इसमें उम्मीदवारों को उनके रोल नंबर और एडमिट कार्ड पर दिए गए जानकारी के अनुसार, एक फिक्स सीट पर कंप्यूटर के सामने बैठना होता है। इस कंप्यूटर में इंटरनेट की फैसिलिटी होती है। सीबीटी मोड में बहुविकल्पीय प्रश्न, वर्णनात्मक उत्तर, विश्लेषण-आधारित प्रश्नावली आदि शामिल हो सकते हैं। सीबीटी मोड के माध्यम से शिक्षकों द्वारा किया जाने वाला मूल्यांकन कार्य सरल होता है।

यूजीसी नेट जून 2023 सेशन शेड्यूल

यूजीसी नेट जून 2023 सेशन का आयोजन 13, 14, 15, 16 और 17 जून को किया जाएगा। सभी फेजों के तहत यूजीसी नेट की परीक्षा 83 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विषयवार अपने परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी देशभर के विश्वविद्यालयों व अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर, फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए पात्र हो जाते हैं।

UGC NET June 2023 Session Phase 1 Exam Schedule:-

ugc net june 2023 exam schedule

यूजीसी नेट जून 2023 सेशन शेड्यूल

यूजीसी नेट जून 2023 सेशन की गाइडलाइन

परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को कम से कम एक घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

परीक्षा के दिन अपना यूजीसी नेट प्रवेश पत्र ले जाना अनिवार्य है, जो लोग केवल फोटोकॉपी ले जाने की सोच रहे हैं, तो इससे एंट्री नहीं मिलेगी।

उम्मीदवारों को साथ में वैध फोटो पहचान प्रमाण भी रखना होगा।

भले कोविड की भयावह स्थिति नहीं है, लेकिन प्रोटोकॉल फॉलो करने की जरूरत है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article