एजुकेशन

UGC NET 2023 Admit Card: जारी हुए यूजीसी नेट फेज 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 11, 2023, 01:57 PM IST

UGC NET 2023 Admit Card: यूजीसी नेट 2023 फेज 1 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है, इच्छुक उम्मीदवार यहां से फेज 1 परीक्षा तिथियों के साथ साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक दोनों देख सकते हैं।

Image

यूजीसी नेट परीक्षा फेज 1 के एडमिट कार्ड

UGC NET Exam Phase 1 Admit Card 2023 Released: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) फेज 1 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड आज 11 जून, 2023 को जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे यहां से परीक्षा तिथियों के साथ साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक दोनों देख सकते हैं।

सीबीटी मोड में होगी परीक्षा

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूजीसी नेट जून 2023 चरण-1 परीक्षा दो दिन बाद से शुरू होने वाली है। UGC NET 2023 Phase 1 केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।

किस तारीख को होगी परीक्षा

UGC NET परीक्षाएं हर साल कई दिनों में व कई फेज में आयोजित की जाती है, इस बार UGC NET 2023 Phase 1 परीक्षा का आयोजन 13, 14, 15, 16 और 17 जून को किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जाकर एनटीए यूजीसी नेट जून 2023 चरण 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी यूजीसी नेट हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें यूजीसी नेट जून 2023 चरण 1 एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर सबसे नीचे Candidate Activity में देखें
  • अब UGC Net June 2023 admit card पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा जहां आपको यह जानकारी भरनी होगी :—
Application No :

Date of Birth :

Enter Security Pin :

Security Pin :

इसके बाद सबमिट पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

कॉन्टेक्ट

यदि किसी उम्मीदवार को यूजीसी नेट जून 2023 चरण-I के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या चेक करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article