UGC NET Result 2024 December Session: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) दिसंबर 2024 परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी करेगी। आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने परिणाम देख सकेंगे। जिन परीक्षार्थियों ने 3, 6, 7, 8, 9, 10, 16, 21 और 27 जनवरी, 2025 को आयोजित यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा में भाग लिया था, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.ac.in पर से अपना परिणाम देख सकेंगे।
UGC NET Result 2024 दस्तावेज पर, उम्मीदवारों को सभी विषयों के लिए श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक मिलेंगे।
जानें कहां तक बढ़ा रिजल्ट जारी होने का प्रोसेस
UGC NET Result 2024 December को कभी भी जारी किया जा सकता है, ये हम इस आधार पर कह रहे हैं कि NTA ने 31 जनवरी को ugc net 2024 provisional answer key जारी की थी, जिसके बाद परीक्षार्थियों से आपत्तियां मंगाई थी। इच्छुक उम्मीदवार 3 फरवरी तक प्रति प्रश्न 200 रुपये के हिसाब से आपत्ति कर सकते थे। अब चूंकि 3 फरवरी बीते आज 20 दिन हो गए हैं, ऐसे में UGC NET Result 2024 December NTA द्वारा कभी भी जारी कर दिया जाएगा, क्योंकि फाइनल आंसर की तैयारी करने और उसे जारी करने में ज्यादा समय नहीं लगता है।
एजेंसी ने ugc net 2024 provisional answer key के साथ प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की रिकॉर्ड की गई रिस्पॉन्स शीट भी जारी की थी, यानी अब बस फाइनल आंसर की व रिजल्ट जारी किया जाना बचा है। जानें कैसे देख सकेंगे रिजल्ट
घोषित होने के बाद परिणाम कैसे देखें?
एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकेगा।
UGC NET December Result 2024 Official Website ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।- UGC NET Result 2024 December Link पर जाएं।
- UGC NET Result 2024 December Login क्रेडिंशियल दर्ज करें
- UGC NET Result 2024 December Online देखें।
- UGC NET Result 2024 December Pdf Download करें।
एनटीए ने कहा कि विषय विशेषज्ञों का एक पैनल चुनौतियों का सत्यापन करेगा और यदि वे सही पाए जाते हैं, तो आंसर की में बदलाव किए जाएंगे।
