NTA UGC NET Result 2023, UGC NET December Result 2023 at ugcnet.nta.ac.in: यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 17 जनवरी (UGC NET December Result 2023 Date) को जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
UGC NET December Result 2023: कल जारी होगा यूजीसी नेट रिजल्ट
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर का रिजल्ट 17 जनवरी को घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, रिजल्ट जारी होने की सटीक समय का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले नतीजे 10 जनवरी को जारी किए जाने थे। हालांकि, बाद में रिजल्ट की तारीख में बदलाव कर दिया गया।
NTA UGC NET Result 2023: दिसंबर में हुई थी परीक्षा
यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 6 दिसंबर से 22 दिसंबर तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 83 विषयों के लिए देश के कुल 292 शहरों में ऑनलाइन मोड में हुई थी।
How to Download UGC NET Result 2023
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Final Answer Key 2023: कब आएगी फाइनल आंसर-की
यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की 3 जनवरी को जारी की गई थी। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही एनटीए फाइनल आंसर-की जारी करेगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
