University Grants Commission (UGC) National Eligibility Test के सारे चरणों की परीक्षा कल यानी 15 मार्च को समाप्त हो गई है। अब उम्मीदवार रिजल्ट की राह देख रहे होंगे लेकिन उससे पहले जान लें कि पांचों चरणों का रिजल्ट कब व कैसे जारी किया जाएगा? इसके अलावा आप यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 को कैसे चेक कर सकेंगे।
कब व कैसे जारी किया जाएगा यूजीसी नेट 2022 रिजल्ट
यूजीसी नेट परीक्षा 2022 का आयोजन इस बार 5 चरणों में किया गया था। हर चरण के लिए अलग से एडवांस सिटी स्लिप जारी की गई थी, जबकि हर चरण के लिए अलग से एडमिट कार्ड भी जारी किया गया था। यही कारण है कि माना जा रहा है कि यूजीसी नेट रिजल्ट हर चरण के लिए अलग से जारी किए जाएंगे।
यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 जारी किए जाने से पहले एनटीए यानी राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी आंसर की जारी करेगा, जिसके बाद उम्मीदवारों को आपत्ति करने का समय दिया जाएगा। उठाई गई आपत्तियों पर एनटीए द्वारा विचार किया जाएगा, और सही पाए जाने पर प्रोविजनल आंसर की में बदलाव करके फाइनल आंसर की व साथ में रिजल्ट जारी किया जाएगा।
यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1: यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.nic.in) पर जाएं
चरण 2: होम पेज पर "UGC NET Result 2022" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
चरण 4: "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: आपका UGC NET 2022 Result स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
परीक्षा हल करने के लिए परीक्षार्थियों को तीन घंटे का समय दिया गया था। यूजीसी नेट परीक्षा 2022 को दो पालियों में आयोजित किया गया था। पहली पाली सुबह 9 बजे से आयोजित की गई थी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से आयोजित की गई। परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में ऑनलाइन मोड में कराई गई थी।
अभी तक की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूजीसी नेट 2022 परीक्षा रिजल्ट, आंसर की व अन्य अपडेट को इसी हफ्ते ugcnet.nta.nic.in पर अपडेट किया जा सकता है, लेटेस्ट जानकारी के लिए इस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल को विजिट करना न भूलें।
