एजुकेशन

UGC NET 2022: यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने से पहले जरूर पढ़ लें नया नोटिस, यह है डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 6, 2023, 08:59 AM IST

UGC NET December 2022: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के उम्मीदवार ध्यान दें, एनटीए ने ऊपरी आयु सीमा को लेकर एक बड़ी घोषणा की है, जिसके अनुसार age limit में बदलाव किया गया है, इच्छुक उम्मीदवारों को nta.ac.in के अलावा नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से इसे चेक करना चाहिए।

Image

यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने की आयु सीमा में हुआ बदलाव

UGC NET December 2022 के उम्मीदवार सतर्क हो जाएं, क्योंकि National Testing Agency, NTA ने ऊपरी आयु सीमा को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस महत्वपूर्ण नोटिस में एजेंसी द्वारा JRF के लिए ऊपरी आयु सीमा को संशोधित किया गया है। जेआरएफ के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा की गणना करने की अंतिम तिथि तय करने के लिए एजेंसी ने जेआरएफ के लिए ऊपरी आयु सीमा में संशोधन किया है।

21 फरवरी से होगी परीक्षा

परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी, 2023 है जबकि आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी, 2023 तक है। परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी।

ऊपरी आयु सीमा में हुआ बदलाव

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, UGC के NET Bureau of UGC (पत्र संख्या 4-1/2019 (NET/NTA) दिनांक 02 जनवरी 2023) ने NTA से JRF के लिए आवेदन करने के लिए ऊपरी आयु सीमा को 01.02.2023 के बजाय 01.12.2022 तय करने का अनुरोध किया है। इसलिए, एजेंसी ने निर्णय लिया है कि दिसंबर 2022 यूजीसी-नेट के लिए जेआरएफ आवेदन करने के लिए ऊपरी आयु सीमा निर्धारित करने की अंतिम तिथि 01.12.2022 है।

ऐसे देखें आधिकारिक नोटिस

  • उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'News & Events' में देखें।
  • अब इस टेस्क्ट पर क्लिक करें 'Urgent Attention to UGC NET December 2022 Candidates applying for Junior Research Fellowship (JRF) – Reg.'
  • आधिकारिक पीडीएफ खुल जाएगा।

आप इस डायरेक्ट लिंक से भी अपडेट देख सकते हैं - Official Notice for UGC NET December 2022

ओबीसी-एनसीएल/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ तृतीय लिंग श्रेणियों और महिला आवेदकों को परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी। शोध अनुभव वाले उम्मीदवारों और नोटिस पर उपलब्ध कुछ अन्य श्रेणियों को भी छूट प्रदान की जाएगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article