एजुकेशन

UGC NET Answer Key 2023: यूजीसी नेट आंसर की, ugcnet.nta.nic.in से करें चेक व डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 26, 2023, 07:08 PM IST

UGC NET Answer Key 2023 Date And Time: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, बहुत जल्द विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर सकती है। एक बार आंसर की जारी होने के बाद आप ugcnet.nta.nic.in से देख पाएंगे।

Image

यूजीसी नेट आंसर की (image canva)

UGC NET Answer Key 2023 Date And Time: University Grants Commission (UGC)- National Eligibility Test (NET) बहुत जल्द जारी होने वाली है, बता दें, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा परीक्षा की उत्तर कुंजी तैयार कर ली गई है और इसे कभी भी जारी किया जा सकता है। यूजीसी नेट आंसर की ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी, हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत भी आंसर की लिंक को शेयर करेगा। यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर/आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

UGC NET Answer Key 2023: कब जारी होगी यूजीसी नेट आंसर की

एनटीए यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की 2023 (UGC NET Answer Key)इसी हफ्ते जारी की जा सकती है। बता दें, यह अस्थाई आंसर की होगी, जिसके बाद आपत्ति करने का मौका दिया जाएगा, यदि आपत्ति सही होगी तो इस आंसर की में बदलाव किया जाएगा, जिसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। आधिकारिक जानकारी की बात करें , तो अभी तक एनटीए ने यूजीसी नेट प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2023 (UGC NET Answer Key 2023 Date and Time) जारी करने के लिए किसी विशेष तारीख की जानकारी पोर्टल पर नहीं दी है। एक बार एनटीए यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2023 जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से अपनी आंसर की चेक कर सकेंगे।

UGC NET Answer Key 2023: How to Download

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर UGC NET Answer Key 2023 क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
  • यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2023 स्क्रीन पर आ जाएगी।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 22 जून, 2023 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC-NET June 2023 Phase – II) का आयोजन किया था। परिणाम की घोषणा से पहले दो चरणों में आंसर की जारी की जाती है, जिसे एनटीए की आधिकारिक साइट से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article