UGC NET June Exam 2023, UGC NET Answer Key 2023: यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET Exam 2023) की प्रोविजनल आंसर-की किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर-की 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET June Exam 2023: दो फेज में हुई यूजीसी नेट परीक्षा
एनटीए की ओर से यूजीसी नेट फेज 1 परीक्षा 13 जून से 17 जून तक आयोजित की गई। वहीं, फेज 2 परीक्षा का आयोजन 19 जून से 22 जून तक ऑनलाइन मोड में किया गया। यह परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक हुई थी।
UGC NET Answer Key 2023: कब जारी होगी आंसर-की
यूजीसी नेट जून सेशन परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जुलाई के पहले सप्ताह में जारी की जा सकती है। जिसके बाद अभ्यर्थी किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति होने पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। बता दें कि प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
How to download UGC NET Answer Key 2023
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूजीसी नेट आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
यूजीसी नेट परीक्षा में सफल अभ्यर्थी जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए योग्य माने जाते हैं। इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। जून सेशन की परीक्षा के लिए 10 मई से 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
