एजुकेशन

UGC NET Answer Key 2023: जारी होने जा रही यूजीसी नेट दिसंबर आंसर-की, जानें कब तक आएगा रिजल्ट

UGC NET Answer Key 2023, NTA UGC NET December Answer Key 2023: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की प्रोविजनल जल्द ही जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से यूजीसी नेट आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UGC NET Answer Key 2023

UGC NET Answer Key 2023, NTA UGC NET December Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम (UGC NET December 2023) का रिजल्ट बहुत जल्द ही जारी करेगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 (NTA UGC NET Result 2023) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

UGC NET Result 2023: रिजल्ट से पहले ये होगा जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम का रिजल्ट जनवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि यूजीसी नेट रिजल्ट से पहले यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी।

UGC NET Answer Key 2023: कब आएगी आंसर-की

यूजीसी नेट दिसंबर की प्रोविजनल आंसर-की किसी भी वक्त जारी किए जाने की संभावना है। यूजीसी नेट आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी भी सवाल या जवाब पर तय समय के अंदर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इस आपत्ति पर विचार के बाद ही एनटीए फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा।

How to download UGC NET Answer Key 2023

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट आंसर-की 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET December Exam 2023: ऑनलाइन मोड में हुई थी परीक्षा

यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम का आयोजन 6 दिसंबर से 22 दिसंबर तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बज से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी। अधिक जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article